नैनीताल: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया 106 करोङ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, की महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भम्रण पर नैनीताल पहुचे। मुख्यमंत्री ने पंत पार्क में कार्यक्रम स्थल पहुॅचने पर सर्वप्रथम भारत रत्न पडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

बेटी बचाओं-बेटी पढाओ योजनान्तर्गत एवरेस्ट विजेता शीतल राज की टीम को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया और फ्लैग ऑफ कर आदि कैलाश के लिए रवाना किया। पंत पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नैनीताल आगमन पर उन्हें अपार जनसमूह देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। उन्होनेे कहा कि प्रदेश में बडी तेजी से विकास हो रहा है। जनता की सुनवाई के लिए तहसील दिवस व अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठक कर समस्यायें सुनने के निर्देश दिये।

उन्होेने कहा कि कोरोना काल के चलते  सरकारी सेवा में आवेदन के लिये अधिकतम आयु पार करने वाले अभ्यर्थियों के लिये एक साल बढाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ  लोक सेवा आयोग एंव सीडीएस, एनडीए की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार की सहायता राशि आगे की तैयारी के लिये प्रदान की जायेगी। कोरोना  के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन एंव अन्य व्यवसायों से जुडे लोगो के लिए 200 करोड का राहत पैकेज,  आजीविका क्षेत्र से जुडे स्वंय सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत कलस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालों के लिए 119 करोड का पैकेज तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले के लिए 205 करोड प्रोत्साहन पैकेज जारी किया जा रहा है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण के लिए वात्सल्य योजना शुरू की गई है। उन्होने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय  एंव अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहन करने के लिए नई खेल नीति बनायी जा रही है। 

उन्होने कहा कि रायपुर में स्पोर्ट्स विश्व विद्यालय में रूप में विकसित किया जायेगा तथा उधम सिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जायेगी। कक्षा 9 से 12 तक बच्चों के साथ ही डिग्री कॉलेज के 1 लाख छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किये जायेगे। सभी विद्यालयों में छात्राओ के अलग से शौचालय बनाये जायेगे। प्रदेश में 8 नये महाविद्यालय खोले जा रहे है तथा 7 महाविद्यालयों का स्नातकोत्तर में उच्चीकृत किया जायेगा। उन्होेने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधायें और बेहतर करने हेतु हरिद्वार, उधमसिंह नगर व पिथौरागढ में मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे है। उन्होने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए हम पूरी तरह तैयार है। एक-एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। दिसम्बर तक प्रदेश में पूर्ण कोविड वैक्सीनेसन किया जायेगा। कोरोना काल में पुलिस, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10-10 हजार का प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।  सरकारी चिकित्सालय में जहां जांच सुविधा उपलब्ध है वहां 207 प्रकार की निःशुल्क जांचे की जायेगी। सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आवासीय छात्रावास निर्माण किया जायेगा। उन्होने कहा कि 6 हजार गांव को कनैक्टविटी से जोडने का शीघ्र शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा।

उन्होने भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में किये जा रहे विकास कार्यो के लिए आभार व्यक्त किया।  आने वाले 10 वर्ष में प्रदेश को भारत का उत्कृष्ट राज्य बनाया जायेगा। उन्होनेे कहा कि नैनीताल में आवास बनाये जाने की गाडलाईन पर विवार किया जायेगा, बलिया नाले का स्थाई ट्रीटमेन्ट योजना बनायी जायेगी। कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक सम्मानित किये गये। साथ ही उद्योग विभाग द्वारा उद्यमियों को स्वरोजगार हेतु बैंक ऋण चैक वितरित किये गये। 

घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झील के चारो ओर विद्युत लाईन भूमिगत किये जाने, नैनीताल में प्लाजा हाट बाजार बनाया जाने, कैची धाम-पाडली तक बाईपास सड़क, मल्ला निगलाट गैरखाल तक 2 किमी तक मोटर मार्ग व कैची धाम में पर्यटन अवस्थापना विकास के साथ ही पार्किंग बनायी जायेगी तथा ठंडी सड़क का तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किये जाने की घोषणा की।  

106 करोङ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास              

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 10601.46 लाख की 66 विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.