हरिद्वार: राहुल गांधी ने पूर्व विधायक काजी के लिए वोट की अपील की, मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हरिद्वार के मंगलौर में एक जनसभा को संबोधित किया है।

उन्होंने पूर्व विधायक काजी के लिए वोट की अपील की। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में मोदी सरकार को जमकर घेरा। कोरोना काल का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा और कहा कि देश के पीएम थाली बजवाते हैं और लाइटें जलवाते हैं। आगे राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो सिलेंडर 500 से अधिक रुपये में नहीं मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि हम न्याय योजना लाएंगें, जिसमें पांच लाख गरीब परिवारों के बैंक अकाउंट में कांग्रेस पार्टी हर साल 40 हजार रुपये डालेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते। हम एक ही हिंदुस्तान चाहते हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में बयान दिया था कि वर्तमान में दो हिंदुस्तान हैं एक गरीबों का और एक अमीरों का। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ उद्योगपतियों को आगे बढ़ाया। राहुल गांधी ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में जहां तक दवाई नहीं पहुंची वहां हमारी सरकार दवाई पहुंचाएगी और सड़क बनवाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.