हरिद्वारः भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे फोड़ने और जातिसूचक टिप्पणी करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय महिला हाकी को बुलंदियों पर ले जाने वाली टीम में शामिल जुझारू खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे फोड़ने और जातिसूचक टिप्पणी करने वाले तीसरे आरोपी सुमित चौहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इस मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों ने वंदना के परिवार के साथ गाली-गलौज की थी और जाति-सूचक शब्द कहे थे। वंदना के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। शनिवार को फरार तीसरे आरोपी सुमित चौहान निवासी नवोदय नगर सिडकुल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम के हारने पर फारवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे फोड़ने और परिजनों से अभद्रता कर जातिसूचक शब्द बोलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। ।

बुधवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना से मुकाबला हुआ था। टीम में हरिद्वार के रोशनाबाद निवासी वंदना कटारिया भी शामिल थीं। इससे पहले पूल मैच में वंदना ने हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। वहीं, सेमीफाइनल में टीम कड़े संघर्ष के बाद हार गई थी। भारतीय टीम के हारने के बाद वंदना के घर के बाहर खुशी में पटाखे छोड़े गए थे। वंदना के परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनसे अभद्रता कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया की ओर से तहरीर दी गई थी। सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी सुमित चौहान, अंकुर, विजयपाल निवासी रोशनाबाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। आरोप है कि इन युवकों ने खुशी मनाने के अंदाज में अपने कपड़े उतारकर डांस भी किया था। पुलिस ने विजयपाल और अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

7 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

7 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.