उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर तीरथ सरकार से कोरोना के दौरान कई घोषणाओं को अनदेखा करने पर सवाल किया है।
हरीश रावत ने कहा है कि तीरथ सिंह रावत जी, आपके मुख्य सचिव ने गांवों को लेकर कैसे कोरोना का सामना होगा, कुछ घोषणाएं की, जिनका मैंने स्वागत किया और मैंने उन घोषणाओं व सरकार के आदेशों को धरातल पर चैक किया, अभी वो आदेश धरातल पर काम नहीं कर रहे हैं।
पूर्व सीएम ने कहा कि यह संकट गहरा है, बड़े पैमाने पर लोगों को इस लड़ाई में जोड़ने की आवश्यकता है और हमको, आपको ये तथ्य मालूम हैं कि देहरादून के गुनियाल गाँव की तरीके से उत्तराखंड के सारे गाँव नहीं हैं जो संगठित होकर कोरोना से रक्षा के लिए एकजुट खड़े हों और मैंने जो 1 हजार रूपये प्रति परिवार देने की बात कही है उस पर गौर करिये और जो घोषणाएं शासन की तरफ से हुई हैं, उन पर पूर्ण अमल करवाईये।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.