उत्तरकाशी में आसमान से टूटा कहर! आसमानी बिजली गिरने से करीब 350 बकरियों की मौत

उत्तराकंड के उत्तरकाशी में मथानाऊ तोक के जंगल में दर्दनाक घटना सामने आई है।

आसमानी बिजली गिरने से करीब 350 बकरियों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जहां पर्यटन धनौल्टी में देर शाम को जमकर ओले पड़े, खुमानी, आडु और नाशपति में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। उधर, विकासखंड डुंडा के खट्टखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों जान चली गई।

उत्तरकाशी में बासू क्षेत्र के ग्रामीण ग्रीष्मकाल शुरू होते ही अपनी बकरियां मैदान से पहाड़ी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे। ग्रामीण प्रथम सिंह, रामभगत सिंह और संजीव सिंह की करीब एक हजार से बारह सौ बकरियां मैदानी क्षेत्रों के जंगलों से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर आ रही थीं। रात को वे तीन ग्रामीण अपनी बकरी लेकर डुंडा के खखाल के समीप मथानाऊ तोक पहुंचे। रात करीब 9 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और इस दौरान आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट ये बकरियां आ गई।

ग्रामीणों ने आसमान से बिजली गिरने और बकरियों की मौत की सूचना भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत को दी। ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन विभाग को घटना से अवगत कराया। तहसीलदार डुंडा प्रताप सिंह चौहान ने कहा आसमान से बिजली गिरने की वजह से बकरियों की मौत की सूचना मिली है। टीम वहां का दौरा करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.