मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुमाऊं क्षेत्र और उसके लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं कही अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
साथ ही 15 सितंबर से 17 सितंबर तक इस बरसात में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुमाऊं एवं उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
17 सितंबर को भारी से बहुत भारी बरसात के साथ-साथ कुमाऊं एवं उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जाहिर की है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र मे भारी बारिश से बहुत भारी वर्षा होने तथा राज्य के गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्र में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इन 3 दिनों में बेहद सतर्कता बरतने की भी अपील की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.