उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बीच कई हादसे, दो की मौत, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर

उत्तराखंड में बारिश आसमान से आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश में बारिश से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश के बाद बुधवार दोपहर में काठगोदाम इलाके के बदरीपुरा मोहल्ले में एक मकान के ऊपर दीवार गिरने से घर में मौजूद तीन महिलाएं और एक 5 साल का बच्चा दब गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे तीन महिलाओं और बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो महिलाएं और बच्चे का इलाज जारी है।

वहीं बारिश के बीच घनसाली में बड़ा हादसा हो गया। यहां पर नाला पार करते वक्त बाजियाल गांव का रहने वाला एक व्यक्ति पानी के बहाव में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात को सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन वो व्यक्ति नहीं मिला। सुबह उसकी लाश पत्थरों में मिली है।

मूसलाधार बारिश की वजह से धारचूला में काली नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। काली नदी के रौद्र रूप को देखकर इलाके के लोग दहशत में हैं। गेठिगाड़ा, कानड़ी, सीमू, बलतड़ी, तड़ीगांव और तालेश्वर के लोगों को प्रशासन ने अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है। इस बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माण कार्य, कीचड़ और मलबे की वजह से अलग-अलग समय में करीब 4 घंटे तक जाम लगा रहा। मंगलवार से बंद धूनाघाट-बरमतौला सड़क बुधवार को भी नहीं खुल सकी। कोटाबाग ब्लॉक में कोटाबाग-बांसी सड़क सलुआ गांव के पास मलबा आने से बंद हो गई है। इससे दोनों तरफ गाड़ियां फंसी हुई हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीण सब्जी समेत कई उत्पाद सब्जी मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

भारी बारिश का असर मोहंड रो नदी में भी देखने को मिल रहा है। नदी पार करते वक्त खनन सामग्री से भरे डंपर समेत दो युवक नदी के बहाव में फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने नदी के बीच फंसे युवकों को बाहर निकाला।

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह बाईपास पर भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद होने से यातायात करीब ढाई घंटे तक बंद रहा। सड़क बंद होने से छात्र-छात्राएं को काफी परेशानी हुई। वो स्कूल नहीं जा पाए। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबले को मार्ग से हटाया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.