उत्तराखंड: पोखरी के लोगों पर पड़ी दोहरी मार, कोरोना के साथ पानी की भारी किल्लत से मचा हाहाकार

उत्तराखंड के चमोली जिले के पोखरी नगर पंचायत में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। दरअसल, पोखरी पुनर्गठन योजना की पाइपलाइन के छतिग्रस्त होने से यहां पानी की किल्लत पिछले पांच दिनों से बनी हुई है। जिसके चलते पोखरी के लोग बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।

कोरोना महामारी के इस दौर में जहां पूरा देश संकट की घड़ी से गुजर रहा है वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले के पोखरी नगर पंचायत के लोग पानी न होने से दोहरी मार झेल रहे हैं। पोखरी में पानी की किल्लत पिछले पांच दिनों से बनी हुई है। दरअसल पोखरी पुनर्गठन योजना की जो पाइपलाइन है वो आजकल आपदा के कारण छतिग्रस्त हो गयी है। जिसके चलते पोखरी के लोग बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।

छात्रसंघ अध्यक्ष पोखरी अभिषेक बर्त्वाल ने कहा है कि पिछले कही दिनों से पानी की भारी समस्याएं जस की तस बनी हुई है, लेकिन जलसंस्थान द्वारा अभी तक छतिग्रस्त पाइप लाइन को न जोड़ना आमजन की भावनाओं को आहत करना है। अभिषेक का कहना है जल संस्थान द्वारा पानी के लिए कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष पोखरी अभिषेक ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग द्वारा जल्द ही पेयजल लाइन को सुचारू नहीं किया जाता है तो आमजन के साथ मिलकर आंदोलन और जलसंस्थान का घेराव किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर जल संस्थान के जे ई योगेंद्र धौंडियाल का कहना है कि पोखरी पुनर्गठन योजना की पाइप लाइन आजकल आपदा के कारण छतिग्रस्त हुई है। अभी तक छतिग्रस्त पाइपलाइन का पता नहीं चल पा रहा है। हमारी पूरी टीम पानी के सोर्स की ओर गई हुई है। जैसे ही पेयजल लाइन छतिग्रस्त मिलता है तुरंत ही पाइप लाइन को ठीक कर दिया जाएगा। जे ई योगेंद्र धौंडियाल ने आगे कहा कि हमारे कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं जबकि गोपेश्वर से जलसंस्थान का टैंकर रास्ता लग गया है लेकिन जगह जगह सड़क टूटने से अभी तक नहीं पहुंच पाया है।

चमोली से इंद्रजीत सैनी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.