उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी कार, एक की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

पनार-गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर एक ईको वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग टिपटा रोड पर आकर पलट गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। पनार चौकी पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला  और घायलों को पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

इनमें से एक सुभाष गिरी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल संजय गिरी की हालत गंभीर बनी हुई है। अजय कुमार और ललित प्रसाद को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों ने बताया कि वह मूनखोली की ओर से जा रहे हैं। वाहन का संतुलन बिगड़ने से मूनखोली रोड पलट कर वैन मुख्य सड़क टिमटा रोड पर आ गयी और पलट गयी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

7 days ago

This website uses cookies.