उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
पनार-गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर एक ईको वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग टिपटा रोड पर आकर पलट गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। पनार चौकी पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और घायलों को पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
इनमें से एक सुभाष गिरी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल संजय गिरी की हालत गंभीर बनी हुई है। अजय कुमार और ललित प्रसाद को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों ने बताया कि वह मूनखोली की ओर से जा रहे हैं। वाहन का संतुलन बिगड़ने से मूनखोली रोड पलट कर वैन मुख्य सड़क टिमटा रोड पर आ गयी और पलट गयी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.