पिथौरागढ़ के होशियार सिंह ने देवभूमि का नाम किया रोशन, सेना में बने लेफ्टिनेंट, दादा-पिता के सपने को किया साकार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ वासियों समेत राज्य के लिए गर्व का पल है। बेरीनाग पांखू के पाली मसूरिया के होशियार सिंह रावत सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

आपको बता दें, शनिवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी यानी ओटीए के पासिंग आउट परेड में होशियार सिंह रावत को लेफ्टिनेंट का रैंक मिला। आपको बता दें, होशियार सिंह सैनिक पृष्ठभूमि में पले-बढ़े हैं। जानकारी के मुताबिक होशियार सिंह रावत के दादा 16 कुमाऊं रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, होशियर के पिता हर्ष सिंह रावत कुमाऊं स्कॉउट रेजीमेंट में 2008 में नायक पद से रिटायर हुए हैं।

पढ़ाई की बात करें तो होशियार सिंह रावत ने पिथौरागढ़ से इंटरमीडिएट करने के बाद जीबी पंत पौड़ी से 2018 में बीटेक का कोर्स किया। होशियार सिं ने उसी साल सीडीएस की परीक्षा भी पास की। शनिवार को ओटीए चेन्नई की पासिंग आउट परेड में 181 जेंटलमैन कैडेट्स और 49 महिला कैडेटों को कमीशन दिया गया जिसमें होशियार सिंह का भी नाम था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.