उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा आयोग और सचिवालय रक्षक परीक्षा मामले में एसटीएफ की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इन मामलों में अपना कड़ा रुख दिखा चुके हैं और उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कारवाई के निर्देश दिए हैं। यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान के भाई संजीव कुमार चौहान पुत्र हर्ष स्वरूप निवासी राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम ताराबाद नारायण ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त संजीव द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप शर्मा के साथ मिलकर गाजियाबाद के एक फ्लैट में जनपद उधम सिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को ले जाकर प्रश्न पत्र हल कराया था।
इस क्रम में अभियुक्त विकास निवासी अलहपुर एवं अभियुक्त संजीव चौहान (पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप का साला) निवासी टांडा जनपद मुरादाबाद को भी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में भी एसटीएफ द्वारा 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.