उत्तराखंड के टिहरी वासियों को आइएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव के रूप में नई डीएम मिल गई है। उत्तराखंड शासन ने दो IAS अधिकारियों का तबादला किया है।
आपको बता दें, आइएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव को अपर सचिव सामान्य प्रशासन, मुख्यमंत्री पेयजल, प्रबंध निदेशक, गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार से हटाकर टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना का निदेशक बनाया गया है।
इसके अलावा आइएएस आशीष कुमार चौहान को अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूसीएडीए से हटाकर प्रबंध निदेशक, गढ़वाल मंडल विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें, आइएएस मंगेश घिल्डियाल के पीएमओ में तैनाती के बाद टिहरी गढ़वाल डीएम का पद खाली था। अब उनकी जगह आइएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव को जिलाधिकारी बनाया गया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.