IMA POP: डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस मंगत ने ली परेड की सलामी, कहा- हर चुनौती का सामना खुद करना होगा

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस मंगत ने बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी ली।

मेजर जनरल जेएस मंगत ने कहा कि युवा अधिकारियों को खुद ही मिसाल पेश करने के साथ ही सैनिकों का नेतृत्व करना होगा। कहा कि यह तभी संभव हो पाएगा जब एक युवा अफसर हर क्षेत्र में तकनीकि तौर से दक्ष हों। कहा कि युवा सैन्य ऑफिसर्स को हर वक्त और हमेशा अपडेट रहने की जरूरत है।

आज आईएमए स्थित चैटवुड हॉल के सामने आयोजित डिप्टि कमांडेंट परेड में डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस मंगत ने परेड की सलामी ली। पास आउट होने वाले कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा युवा ऑफिसर्स को हर चुनौतियों का स्वयं ही सामना करना होगा।

नेतृत्व के दौरान जवानों के सामने उदाहरण पेश करते हुए हर समस्या का हल निकालते हुए उन्हें आगे निकलने का प्रयास करते रहना होगा। उन्होंने पास आउट कोर्स के युवा ऑफिसर्स से आह्वान किया कि वह अपने आप हो अपडेट करते रहें ताकि भविष्य में आने वाली चुनौतियों से वे आसानी से निपट सकें।

उन्होंने नौ मित्र देशों से पास आउट हो रहे विदेशी जेंटलमैन कैडेटों को भी बधाई दी। आपको बता दें कि आईएमए में कड़े प्रशिक्षण के बाद 341 भारतीय और 84 विदेशी कैडेट 12 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) के बाद एकेडमी से पास आउट होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.