जरूरी खबर: मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान की कर रहे हैं तैयारी तो पढ़ लीजिए DM का ये आदेश

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए हरिद्वार जिला अधिकारी ने 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति के स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

स्थानीय और बाहरी लोगों का हरकी पैड़ी क्षेत्र में जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को किसी भी हालत में गंगा स्नान करने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र पर नहीं जाने दिया जाएगा। अगर कोई जाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1292 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं पांच मरीज की मौत हुई है। कुल मृतकों की संख्या 7429 हो गई है। संक्रमण दर 07.57 प्रतिशत हो गई है, जबकि 294 संक्रमित ठीक हुए हैं। 5009 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 352177 हो गई है।

सोमवार को प्रदेश में एक दिन में 1292 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। राज्य में कुल 332949 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 94.54 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 441 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

नैनीताल में 220, हरिद्वार में 254, पिथौरागढ़ में 12, अल्मोड़ा में 36, ऊधमसिंह नगर में 193, चंपावत में 7, टिहरी में 28, उत्तरकाशी में 9, बागेश्वर में 7, पौड़ी में 56, चमोली में 15, रुद्रप्रयाग में 14 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.