उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने डामकोठी के पास गंगा घाट पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने डामकोठी के पास गंगा घाट पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर और गंगा जल भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार कांवड़ मेला एक नई शुरूआत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दो वर्ष बाद यह मेला आयोजित हो रहा है।
सरकार इसे भव्य बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब सरकार ने इस मेले के लिए अलग से बजट जारी किया है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा में अब तक 27 लाख से अधिक श्रद्धालु उत्तराखंड आए हैं और अब कांवड़ मेला के दौरान करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कावड़ यात्री यहां पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन दोनों ही व्यवस्था में सरकार ने कोई कमी छोड़ी है और सभी श्रद्धालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। वह स्वयं श्रद्धालुओं की सुख सुविधा और मान सम्मान का ख्याल रख रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह स्वयं शिव भक्त हैं, इसलिए वहां आज धर्म नगरी हरिद्वार में शिव भक्त कांवड़ यात्रियों के स्वागत सम्मान के लिए पहुंचे हैं।
हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब न देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुख सुविधा और सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और कांवड़ मेले को भव्य तरह से संपन्न कराया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.