उत्तराखंड में आसमान से बरसती आफत के बीच मचा कोहराम! बरसाती नाले में कार बहने से 9 लोगों की गई जान

उत्तराखंड के रामनगर में कार्बेट पार्क से सटे ढेला नाले में अचानक आए बहुत तेज पानी की चपेट में पर्यटकों की एक कार आ गई।

पानी के तेज बहाव में कार के बह जाने से तीन महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह साढ़े पांच बजे की है। एक कार ढेला नाले में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और रपट कर नाले से नीचे गिर गई। कार में 10 लोग सवार थे।

एसएसपी पकंज भट्ट के अनुसार दुर्घटना की सूचना किसी अनजान व्यक्ति द्वारा 112 नंबर पर दी गयी और रामनगर के कोतवाल अरूण कुमार सैनी, मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य चलाया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि सभी लोग ढेला कार्बेट स्माल टाउन होम स्टे एण्ड रेस्टोरेन्ट में ठहरे थे और पांच बजे सुबह वापस लौट रहे थे।

मृतकों का पंचनामा रामनगर स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी भी घटना स्थल पर मौजूद और राहत व बचाव कार्य चलाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.