नवरात्र और रमजान को देखते हुए CM तीरथ सिंह रावत ने बदला नाईट कर्फ्यू का समय, अब इतने बजें से होगा लागू

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, इन पवित्र दिनों में पड़ने वाले विवाह समारोहों और रमजान पाक को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए नाईट कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय रात 10.30 बजे से लागू करने के निर्देश दिये हैं।

ये उन्हीं स्थानो के लिये है जहां पहले से नाईट कर्फ्यू लागू है। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता से अनुरोध किया है कि कोविड 19 से सम्बंधित सभी नियमों का पालन करें। साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ ने समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि कोविड 19 से सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएँ।

बता दें प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने देहरादून शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। कैबिनेट ने देहरादून में कालसी और चकराता को छोड़कर, पूरे हरिद्वार जिले, नैनीताल नगरपालिका और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से 11वीं तक के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का भी फैसला किया था इसमें 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए छूट दी गयी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.