भारतीय सेना की कुमाऊं रेजमेंट का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में आखिरी परेड के साथ ही 151 युवा भारतीय सेना में शामिल हो गए। पासिंग आउट परेड के बाद सैनिकों ने शपथ ली। खास बात ये है कि इस बार यहां से सबसे ज्यादा जो युवा सेना में शामिल हुए हैं वो उत्तराखंड से हैं। 151 युवाओं में से 100 युवा उत्तराखंड के हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के 12, हरियाणा और राजस्थान के 14-14, मध्य प्रदेश के 4, बिहार और आंध्रप्रदेश के एक-एक सैनिक प्रशिक्षण के बाद भारतीय सेना में शामिल हुए।
34 हफ्ते की मुश्किल प्रशिक्षण के बाद 151 युवाओं को यह सुनहरा पल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर गोविंद सिंह राठौड़ ने परेड का निरीक्षण किया। धर्मगुरुओं ने देश की आन बान और शान की सैनिकों को कसम दिलाई। प्रशिक्षण के दौरान में अपनी-अपनी कंपनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को कमांडेंट राठौड़ ने मेडल दिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.