फोटो: सोशल मीडिया
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद नहीं थम रहा है। आए दिन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच नोकझोंक की खबरें आती रहती है।
मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री द्वारा इस मुद्दे पर ज्यादा जानकारी ना देने वाले बयान ने कई तरह के सवाल उठाए हैं। माना जा रहा है कि सीमा पर हालात काभी नाजुक हो चुके हैं। इधर चीन से लगती सीमा पर भारतीय जवानों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी हलचल तेज हो गई है। पिछले एक हफ्ते में उत्तराखंड के कई इलाकों में सैन्य गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है। आपको बता दें, अलर्ट जारी होने के बाद से ही ITBP के जवानों ने सीमा से सटे क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है।
सैन्य गतिविधियों में अचानक दिख रही तेजी से सीमा के पास के गांव में रहने वाले लोग अब युद्ध के कयास लगा रहे हैं। आपको ये भी बता दें कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान पिछले दो सप्ताह से लगातार उत्तरकाशी से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रेकी कर रहे हैं ताकि चीन की हर हरकत पर नजर रखी जा सके। आपको बता देंस भारत-चीन के बीच उत्तराखंड में 345 किमी लंबी सीमा है। इसमें से 122 किमी हिस्सा उत्तरकाशी में पड़ता है। इस सीमा पर चौकसी की जिम्मेदारी आइटीबीपी के पास है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.