उत्तराखंड: तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, लैंडस्लाइड की चपेट में आए, जेसीबी-पोकलैंड समेत हुए दफन

उत्तरखांड के टिहरी गढ़वाल से सुबह सुबह बुरी खबर सामने आई है। जहां ब्यासी मार्ग पर काम कर वापस लौट रहे तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ये तीनों मजदूर भारी चट्टानों की चपेट में आ गए। ये हादसा सोमवार तड़के 5 बजकर 30 मिनट पर टिहरी के कौडियाला में हुआ। जहां पहाड़ी से भारी चट्टानों के सरकने से जेसीबी और पोकलैंड के चपेट में आने से चालक सहित तीन मजदूर खाई में गिर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 

बताया जा रहा है कि ये मजदूर काम खत्म कर वापस लौट रहे थे। सूचना पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मय उपकरण मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव का कार्य किया गया। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर प्रभात और राजेश, पोकलैंड चालक संजीव की मृत्यु हो गयी है। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर प्रभात व राजेश, पोकलैंड चालक संजीव की मृत्यु हो गयी है।

बयासी चौकी से लगभग 4 किलोमीटर आगे कौड़ियाला में ये हादसा हुआ। लैंडस्लाइड आने की वजह से मशीन समेत ड्राइवर और अन्य लोग सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। पुलिस के मुताबिक मशीनें बुरी तरह से चट्टानों में दब गई थीं। ऑपरेशन के जरिये हादसे में मरे तीनों लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.