उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने खेल दिया ये बड़ा दांव! कांग्रेस-BJP मतदाताओं से कह दी ये बात

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तराखंड की भूमि से कांग्रेस व भाजपा पर जमकर हमला बोला।

वहीं दोनों पार्टियों के मतदाताओं से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के नवनिर्माण के खातिर एक बार ‘आप’ को वोट दें।

उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर वह उत्तराखंड दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने मंगलवार को प्रेस वार्ता की, इसमें उन्होंने कहा कि, आपने कांग्रेस को 10 और भाजपा को 11 साल दिए, लेकिन दोनों ने आपके और उत्तराखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी एक नई पार्टी है। हमारे पास एक ईमानदार सीएम चेहरा है और उत्तराखंड के विकास को लेकर पूरा एजेंडा है।

उन्होंने जनता के सामने अपनी पार्टी की नीयत बताते हुए सुविधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, हम गांव-गांव फ्री स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं पहुंचाएंगे। 24 घंटे व फ्री बिजली देंगे। आपके बच्चों को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देंगे, जिसका फायदा कांग्रेस और भाजपा के मतदाताओं को भी मिलेगा।

दरअसल उत्तराखंड की 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव में अब केवल एक हफ्ते का समय बचा है। भाजपा लगातार प्रयास कर रही है कि उत्तराखंड में एक बार फिर सत्ता काबिज की जाए, हालांकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जन्यत के बीच जाकर भाजपा की कमियां गिनाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, आपने भाजपा या कांग्रेस को पांच साल और दे दिए, तो भी कुछ नहीं बदलेगा। सरकार वैसे ही चलेगी और भ्रष्टाचार भी वैसे ही चलेगा। कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर 21 साल में उत्तराखंड पर 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ा दिया। हम यकीन दिलाते हैं कि पांच साल में आपको ढेर सारी सुविधाएं देने के साथ-साथ उत्तराखंड पर चढ़ा कर्ज भी खत्म कर देंगे और सरकार को मुनाफे में भी लाएंगे।

कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर 21 साल में 72 हजार करोड़ रुपए का उत्तराखंड के उपर कर्ज चढ़ा दिया। इसकी जवाबदेही तो उनसे लेनी चाहिए। हम आपको यह यकीन दिलाते हैं कि हम पांच साल में उत्तराखंड पर चढ़ा पिछला कर्ज भी खत्म कर देंगे और सरकार को मुनाफे में लेकर आएंगे। साथ ही बहुत सारी सुविधाएं भी देंगे। हमने दिल्ली में करके दिखाया है और हम यह कर सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.