कांवड़ यात्रा प्रतिबंध: DGP अशोक कुमार ने दिए सख्त निर्देश, हरिद्वार आए कांवड़िए तो रहना पड़ेगा क्वारंटाइन, 22 से बंद रहेंगे जिले के बॉर्डर

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कांवड मेला स्थगित करने का फैसला किया है,पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार में प्रवेश न करें,ये सुनिश्चत करने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है।

लिहाज़ा इसी के मद्देनज़र उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कुमांऊ के पुलिस महानिरीक्षक और  उपनिरीक्षक समेत गढ़वाल क्षेत्र के आला पुलिस अफसरों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। डीजीपी ने अफसरों को सरकारी फैसले को लागू करवाने के लिए तैयारियां  करने के लिए ये ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।

1. उत्तराखण्ड शासन के निर्णयानुसार कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित किया गया है उसके अनुपालन हेतु एसओपी सम्बन्धित जिलाधिकारियों से मिलकर तैयार कर ली जाए।
2. अगर कोई कांवडिया हरिद्वार में प्रवेश करता है तो उसे 14 दिन के लिए क्वारनटाईन करने हेतु निर्देश जिलाधिकारी हरिद्वार से निकलवाकर, क्वारनटाईन हेतु स्थान चिन्हित कर लिए जाएं।
3. यदि कोई कांवडिया सडक पर दिखाई दे तो उसे सम्मानपूर्वक आफ रोड कर बस अथवा अन्य माध्यम से वापस करवाया जाय।
4. जनपदों द्वारा विशेष रूप से हरिद्वार, देहरादून, टिहरी एंव पौडी गढवाल कांवड इन्फोर्समेन्ट टीम का गठन किया जाए जो प्रतिबन्धित कांवड मेले के दौरान पैटोलिंग करते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखेगी।
5. ट्रेनों से आने वाले कावडियां को रोकने हेतु ट्रेनों को जनपद हरिद्वार से पहले पडने वाले रेलवे स्टेशनो पर रोककर उतारा जाएगा और उन्हें वहीं से शटल बसों के माध्यम से वापस किया जाएगा।
6. जनपद हरिद्वार में बाॅर्डर थानों के साथ कांवड़ मेले के प्रतिबन्ध सम्बन्धित पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाय जिसमें अन्य राज्यों के बार्डर से लगे जनपदों के परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाय, बैठक में संयुक्त रूप से टैकरों के माध्यम से गंगाजल भेजे जाने पर विचार कर लिया जाय।
7. कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित करने के सम्बन्ध में कांवड संघ एवं समीतियांे से वार्ता कर उन्हे अवगत करा दिया जाए।
8. कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित करने के सम्बन्ध में कांवड संघ एवं समीतियांे से वार्ता को थाने की जीडी में भी अंकित किया जाए ताकि अगर कोई कोविड महामारी एक्ट को उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही करने में आसानी हो, एंव जिला प्रशासन से आवश्यक रूप से मजिस्टेट नियुक्त करा लिया जाय।
9. इसके अतिरिक्त यह ध्यान रखा जाए कि यदि कोई व्यक्ति अस्थि विसर्जन हेत हरिद्वार आता है तो उसे ना रोका जाए।
10. समस्त जनपदों में दुकानदारों को बता दिया जाए कि कांवड से सम्बन्धित सामग्री बेचा जाना भी प्रतिबन्धित रहेगी।
उक्त के अतिरिक्त विगत में प्रकाश में आया कि कुछ लोगो द्वारा मां गंगा के किनारे अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किये गये। अतः राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप तीर्थ-स्थलों की मर्यादा एंव पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाये रखने हेतु डीजीपी अशोक कुमार द्वारा मिशन मर्यादा चलाने की घोषणा की गयी।
मिशन मर्यादा के तहत पुलिस द्वारा तीर्थ-स्थलों की जनता एंव पुलिस को मर्यादा बनाये रखने हेतु तीर्थ स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन, मांसाहार करने अथवा अन्य प्रतिबन्धित गतिविधियों एंव किसी भी प्रकार के दुव्र्यहार करने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाऐगी। इसके अतिरिक्त पर्यटन स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों, मादक पदार्थो की अवैध बिक्री अथवा दुव्र्यहार करने वालों के विरूद्व भी पूर्व से स्थापित कानूनों के अनुरूप कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

आगामी 15 दिवसों तक इस कार्यवाही को प्रमुखता से करते हुए आंकलन किया जायेगा। अतः इस मिशन कोे प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु प्रत्येक प्रभारी अपने कुशल एंव व्यवहारशील कर्मियों को तैनात कर व्यक्तिगत रूप से इसका आंकलन करें।

बैठक के दौरान आगामी ईद-उल-अज़हा के त्यौहार पर पुलिस द्वारा कोरोना महामारी के दृष्टिगत की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा भी की गई तथा कानून व्यसस्था को बनाए रखने हेतु निर्णय लिए गए। इस सम्बन्ध में जनपदों के उलेमाओं एवं मौलवियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही पूर्व से ही सुनिश्चित करने एवं कुर्बानियों का समय एंव स्थानों का चयन उच्च न्यायालय के आदेशानुसार करनें हेतु निर्देशित किया गया। ईद-उल-अज़हा के सम्बन्ध में थानास्तर पर पीस कमेटियों की बैठक कर ली जाय।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.