कोटद्वार: सतपुली नायर नदी में डूबने से 19 साल के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

कोटद्वार में सतपुली नायर नदी में डूबने से 19 साल के युवक की मौत हो गई है। युवक नदी में नहाने के लिए गया था।

नदी में युवक के डूबने की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने युवक के नदी में डूबने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एक घंटे के भीतर गोताखरों ने युवक के शव को नदी से ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस युवक के शव को 108 के जरिए सतपुली के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक का नाम अमन असवाल था। वह कल्जीखाल विकासखंड का रहने वाला था। सतपुली थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि करीब 2 बजे ननयार नदी में एक युवक की डूबने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इसके बाद  पुलिस की टीम, एसडीआरएफ को साथ में लेकर मौके पर राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, 19 साल के जवान लड़के की मौत के घर उसके परिवार में मातम पसर गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.