आज से पटरी पर दौड़ेगी कोटद्वार-दिल्ली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस, जानिए टाइमिंग, किराया और रूट

कोटद्वार से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज से कोटद्वार-दिल्ली रूट पर सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है।

आज केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक वर्चुअल माध्यम इसका उद्घाटन करेंगे। कोटद्वार में सांसद अनिल बलूनी और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उद्घाटन करेंगे। इससे पहले मंगलवार को मुरादाबाद मंडल के कॉमर्शियल इंस्पेक्टर आरके सिंह ने कोटद्वार पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि संचालन के पहले दिन सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे कोटद्वार पहुंच जाएगी, जबकि उद्घाटन कार्यक्रम शाम साढ़े तीन बजे है। उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक नवीन गुलाटी, डीआरएम तरुण प्रकाश, एसडीसीएम रेखा शर्मा, एडीआरएम एनएम सिंह व विशिष्ट अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत होंगे।

सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की शुरुआत होने पर राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कोटद्वार क्षेत्र की जनता के साथ ही समस्त पौड़ी जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन के समय को लेकर अनेक संगठनों और नागरिकों ने सुझाव दिए हैं। सांसद बलूनी ने कहा कि रेलवे ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया जा सकता है।

रेलवे ने ट्रेन की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस ट्रेन से दिल्ली तक सफर करने के लिए सीटिंग के लिए 140 रुपये और एसी चेयर के लिए 460 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह नजीबाबाद मोहजमपुर के लिए सीटिंग में 70 और एसी चेयर का 270 रुपये टिकट होगा। वहीं बिजनौर के लिए 75-300, हल्दौर के लिए 85-300, चांदपुर के लिए 90-300, मंडी के लिए 100-325, गजरौला के लिए 110-335, हापुड़ 120-395, गाजियाबाद के लिए 135-440 और दिल्ली के लिए 140-460 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.