अल्मोड़ा में कुमाऊंनी होली की धूम, द्वारे-द्वारे दस्तक दे रहे होल्यारे

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में होली का त्योहार एक खास तरीके से मनाया जाता है, जिसे कुमाऊंनी होली कहते हैं।

कुमाऊंनी होली का अपना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। यह कुमाऊंनी लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ये त्योहार पहाड़ी सर्दियों के अंत का और नए बुआई के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है, जो इस उत्तर भारतीय कृषि समुदाय के लिए बहुत महत्व रखता है।

होली का त्योहार कुमाऊं में बसंत पंचमी के दिन शुरू हो जाता है। कुमाऊंनी होली के तीन प्रारूप हैं, बैठकी होली, खड़ी होली और महिला होली। इस होली में सिर्फ अबीर-गुलाल का टीका ही नहीं होता, वरन बैठकी होली और खड़ी होली गायन की शास्त्रीय परंपरा भी शामिल होती है। उत्तराखंड अपनी संस्कृति के लिये जाना जाता है, जहां पर हर पर्व को बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जाता है।

यहां की खड़ी होली है जो पर्वतीय क्षेत्रो में रंग पड़ने के बाद ही, जहां चिर बंधन हो गया है, वहीं अब अल्मोड़ा जिले के गांवों में खड़ी होली का गायन शुरू हो गया है, जिसमें होल्यारों द्वारा हर घर जाकर होली गायन किया जाता है जो यहां की संस्कृति व मिलन की एक मिसाल है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.