पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के पुंडेर गांव तल्ला में आग का तांडव देखने को मिल है।
जंगल में आग लगने की वजस से गांव आग की आलपटों में घिर गया। गांव में अफरा तफरी मच गया। देखते ही देखते आग ने एक गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह ग्रामीणों ने जानवरों को बचाया। लेकिन गौशाला को लोग नहीं बचा पाए।
इस दौरान ग्रामीणों की घास और लकड़ी सब जलकर स्वाहा हो गई। ये आग लैंसडाउन के ठीक सामने पट्टी कौड़िया वन और फोर के गांव पठखोली के किनारे जंगल में आगी। लोगों का कहना है कि उनके द्वारा विभाग और जनप्रतिनिधियों को फोन किया गया, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा और ना ही प्रशासन ने फोन उठाया।
समय पर कोई कदम नहीं उठान से गांव के लोगों में गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि पहाड़ के जंगल धधक रहे हैं और लापरवाह सम्बंधित विभाग चैन की नींद सो रहा है। हर साल करोड़ों रुपये जंगलों को आग से बचाने के नाम पर या नए जंगल उगाने के नाम पर खर्च किए जाते हैं, बावजूद इसके कोई खास फायदा नहीं होता।
(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत असवाल की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.