लखीमपुर हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे पूर्व CM हरीश रावत गिरफ्तार, कहा- इस्तीफा दे ये यूपी की ‘हत्यारी सरकार’

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद से देश भर में अलग अलग जगहों पर किसान संगठन और विपक्ष सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गया है।

एक ओर जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को भी दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, लखीमपुर में किसानों की हत्या और उनके साथ हुई क्रूरता का विरोध करते हुए सोमवार को हरीश रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

खबर है कि इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का मुक्की भी की। एसएसपी कार्यालय पहुंचकर हरीश रावत ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर में पुतला भी फूंका। हरीश रावत ने कहा कि “यह एक शर्मनाक घटना है। इस हत्यारे सरकार (यूपी सरकार) को इस्तीफा देना चाहिए और केंद्रीय मंत्री को हटाया जाना चाहिए। जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.