खबरों के मुताबिक, पेटसाल गांव की आनंदी देवी, जिनकी उम्र 75 साल थी वो घर में अकेली रहती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वो कल शाम से ही घर से लापता थीं। आज दिन में जब खोजबीन की गई तब महिला का शव विक्षत हालत में घर से करीब 100 मीटर नीचे पेटसाल मुख्य सड़क से 50 मीटर ऊपर पाया गया।
महिला के पति का पूर्व में ही देहांत हो चुका है, जब की उनकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। वृद्ध महिला घर में अकेली ही रहती थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। आदमखोर द्वारा दो साल के बच्चे को शिकार बनाए जाने के बाद से ही ग्रामीण इलाके में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में प्रदर्शन भी किया था।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.