उत्तराखंड: अल्मोड़ा में ‘आदमखोर’ का आतंक, 2 साल के मासूम के बाद अब बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, मचा कोहराम

खबरों के मुताबिक, पेटसाल गांव की आनंदी देवी, जिनकी उम्र 75 साल थी वो घर में अकेली रहती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वो कल शाम से ही घर से लापता थीं। आज दिन में जब खोजबीन की गई तब महिला का शव विक्षत हालत में घर से करीब 100 मीटर नीचे पेटसाल मुख्य सड़क से 50 मीटर ऊपर पाया गया।

महिला के पति का पूर्व में ही देहांत हो चुका है, जब की उनकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।  वृद्ध महिला घर में अकेली ही रहती थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। आदमखोर द्वारा दो साल के बच्चे को शिकार बनाए जाने के बाद से ही ग्रामीण इलाके में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में प्रदर्शन भी किया था।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.