उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल के रूप में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गुरमीत सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने माननीय राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी।

इससे पहले उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) श्री गुरमीत सिंह के राजभवन आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) श्री गुरमीत सिंह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्री गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर श्री रविनाथ रमन, डीआईजी श्रीमती नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी श्री जन्मेजय खंडूरी उपस्थित थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.