उत्तराखंड: मंदाकिनी नदी में लहरों के बीच फंसी ‘जिंदगी’, SDRF कर्मी बने ‘देवदूत’, दो युवकों को बचाया

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग दो युवक मंदाकिनी नदी में जल स्तर बढ़ने के की वजह से फंस गए। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल ने समय रहते दोनों को सुरक्षित निकाल लिया है।

एसडीआरएफ ने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी में चोपता निवासी दो युवक सागर (26) और सिद्धार्थ राणा (20) जलस्तर कम होने पर नदी को पार कर अपना आवश्यक सामान लेने के लिए गए थे। वापस आते समय नदी का जलस्तर अचानक से अत्याधिक बढ़ जाने के कारण वह नदी के दूसरे किनारे पर ही फंस गए।

दोनों युवकों के नदी में फंसने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक करण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुंची। एसडीआरएफ ने बताया कि टीम ने लाइफ बोया, लाइफ जैकेट और रोप के माध्यम से रेस्क्यू कर उक्त दोनों युवकों को समय रहते बचा लिया। संकट के समय में मिली सहायता से गदगद दोनों युवकों ने एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.