उत्तरकाशी में आसमानी बिजली का कहर, दो दर्जन बकरियों की मौत, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। मंगवाल को दोपहर बाद उत्तरकाशी, बागेश्वर और टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

उत्तरकाशी में आसमानी बिजली कहर बनकर टूटी। आसमानी बिजली गिरने से महेंद्र सिंह की 19 बकरियों की मौत हो गई। इसके अलावा दो हुकम सिंह की और पांच नारायण सिंह की बकरियों की भी मौत हो गई।

वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा किसाला स्लीपजोन के पास मलवा और पत्थर आने की वजह से बाधित हो गया। ऐसे में सड़क के दोनों किनारे सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी फंस गए।

वहीं, मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

उधर, पुलिस विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “कृपया सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार, ही यात्रा करें। बरसाती, छाता व ऊनी/गर्म वस्त्र साथ में जरुर रखें। मौसम की सूचना चेक करते रहें।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.