पार्षद हत्याकांड में रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता, सड़क किनारे घूमते धरा गया मुख्य आरोपी

नगर निगम पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड मामले में उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

पुलिस ने रुद्रपुर से मामले के मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता राजेश गंगवार को सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी राजेश गंगवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हालांकि अभी भी पूरे मामले में अभी भी 2 बदमाश और तीन शूटर गिरफ्त से बाहर है। मीडिया रिपोर्स के मुताबिक पार्षद हत्या कांड का मास्टरमाइंड इनामी बदमाश राजेश गंगवार पूर्व पार्षद रह चुका है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूर्व में पार्षद प्रकाश धामी के साथ उनका विवाद हो गया था। जिसके बाद उसके द्वारा अपने भाई और एक साथी के साथ मिल कर पार्षद की हत्या की योजना बना डाली। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश ने हत्या के लिए चार शूटरों को 4 लाख रुपए की सुपारी दी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.