उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक गोदाम में आग की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इमली रोड स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई।
आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम के ऊपर बना घर भी आग की चपेट में आ गया। गोदाम के अंदर किसी केमिकल के रखे होने की आशंका जताई गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम के आग बुझाने में पसीने छूट गए।
आग बुझाने में जुटे एक सिपाही को भी मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में रुड़की सीओ बीएस चौहान ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को बुलाया गया है, लेकिन आग ज्यादा है। पानी से काम नहीं चल पा रहा है इसलिए अन्य संसाधनों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझने के बाद आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.