फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार काफी बढ़ गई है। कोरोना ने अब सैन्य अकादमी में भी दस्तक दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में कोरोना के 110 केस दर्ज किए गए हैं। संक्रमित हुए लोगों में जवान और जेंटलमैन कैडेट शामिल हैं। हालांकि अभी इसकी अकादमी की ओर से किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसी जानकारी मिली है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अकादमी में तैनात कुछ अधिकारियों, जवानों और कैडेट्स की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। अकादमी के सेक्शन अस्पताल से ही 217 अधिकारियों, जवानों व कैडेटों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से आधे से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आपको बता दें, उत्तराखंद में देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल-हरिद्वार ऐसे जिले हैं जहां कोरोना की रफ्तार काफी बढ़ रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.