देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के कारण बंद मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। रेलवे के मुताबिक मसूरी एक्सप्रेस दिल्ली से मंगलवार रात 10:25 से रवाना होकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 8:25 पर अपने निर्धारित समय पर आएगी।
वहीं बुधवार रात को अपने समय 9:20 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होगी और दिल्ली अगले दिन 7:20 पर पहुंचेगी। यात्रियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करवाया जाएगा।
आपको बता दें, मुरादाबाद रेलवे मंडल ने देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए पिछले महीने से ही दो ट्रेनें जनशताब्दी और नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन शुरू करवा दिया था। वहीं गुरुवार से शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू कर दिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.