महीनों का इंतजार हुआ खत्म! आज से पटरी पर लौटेगी मसूरी एक्सप्रेस, दिल्ली से देहरादून के लिए ये है समय

देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्री जिस ट्रेन का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वो खत्म हो गया है।

आज से मसूरी एक्सप्रेस दोबारा पटरी पर लौट चुकी है। रेलवे के मुताबिक मसूरी एक्सप्रेस दिल्ली से मंगलवार रात 10:25 से रवाना होकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 8:25 पर अपने निर्धारित समय पर आएगी।

वहीं बुधवार रात को अपने समय 9:20 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होगी और दिल्ली अगले दिन 7:20 पर पहुंचेगी। इस दौरान यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।

मसूरी एक्सप्रेस के दोबारा संचालित किए जाने के बाद देहरादून से हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, बिजनौर, गजरौला, हापुड़ होते हुए पुरानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

फिलहाल कोरोना संकट के बीच रेलवे ने देहरादून – नई दिल्ली, देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी ट्रेनों के अलावा देहरादून – नईदिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन की अनुमति गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.