नैनीताल में ‘मिसाइल’ मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी एजेंसियां

नैनीताल के कालाढूंगी में मिसाइल की तरह दिखने वाले उपकरण मिलने से हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों ने जंगल में मिले इस उपकरण की जानकारी फौरन पुलिस-प्रशासन को दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया और इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि मिसाइल की तरह दिखने वाला ये उपकरण कहां से आया।

आपको बता दें कि पिछले साल राजस्थान के जयपुर में पतरामपुर चौकी के पास 2004 से दबी मिसाइल को नष्ट किया गया था। इसका वजन 555 किलो था। सेना की टीम ने इन मिसाइलों को नष्ट किया था। इसको नष्ट करने में करीब 11 दिन लग गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 साल पहले जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी में मिसाइलें दबाई गई थीं, उनका ट्रांसफर हो चुका है जबकि कई रिटायर हो गए है। सही जगह की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस कर्मी तत्कालीन पुलिस अधिकारियों को फोन मिलाते रहे। बाद में जानकारी मिलने पर सेना की टीम ने खुदाई शुरू की और फिर इसे ढूंढ कर नष्ट किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.