देहरादून पुलिस का नाईट कर्फ्यू प्लान हुआ तैयार, इन्हें रहेंगी छूट

राजधानी देहरादून में नाईट कर्फ्यू को लेकर एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बैठक ली। बैठक के दौरान एसएसपी ने नाईट कर्फयू को लेकर चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए।

एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कैबिनेट ने रात 10 से सुबह 5 बज तक नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। जिसका पुलिस द्वारा पूरा पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाइट कर्फ्यू को लेकर के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति बस या ट्रेन से देहरादून आ रहा है तो उसे टिकट दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा।

नाइट कर्फ्यू के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि खनन संबंधी डंपर आदी चलेंगे, लेकिन ये सरकारी कंस्ट्रक्शन से संबंधित होने चाहिए।

वहीं पूरे दिन रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल आधी क्षमता से खुलेंगे। शादी समारोह में जाना और वहां से आना केवल कार्ड दिखाकर ही हो सकेगा। नाइट कर्फ्यू के दौरान देहरादून में धारा 144 लागू रहेगी। रात में फैक्ट्री को आने-जाने वाले कर्मचारियों को भी छूट रहेगी। लेकिन उनके पास आईकार्ड होना जरूरी होगा।

बता दें कैबिनेट के नाइट कर्फ्यू का फैसला लेने के बाद दूनवासी छूट और पाबंदी से जुड़े सवालों को लेकर परेशान थे। खास तौर से आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और देर रात सफर करने वाले यात्री वाहनों को लेकर पशोपेश में थे।

इसके अलावा अभी देर रात तक खुलने वाले होटल-रेस्त्रां, शराब की दुकानों, शादियों व अन्य आयोजनों की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर लौटने वालों को राहत देने की क्या व्यवस्था होगी, यह भी तय नहीं था। देर रात बाहर से आने वालों को लेकर क्या आदेश जारी किया जाएगा। इसको लेकर भी लोगों में संदेह था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.