उत्तराखंड में अलग अलग अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात नर्सों ने कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया है। नर्सेज एसोसिएशन ने सीएम से बातचीत के बाद ये फैसला लिया है।
आपको बता दें, विभिन्न मांगों को लेकर ये नर्सें पिछले 9 दिनों से काली पट्टी बांध कर विरोध जता रही थी। लेकिन सीएम त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात के बाद कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया है। आपको बता दें, माने जाने पर 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। सीएम ने सारी मांगें मानने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को ग्रेड पे संशोधन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित नर्सों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात की। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत ने नर्सों की समस्याओं को गौर से सुना और उन पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने नर्सेज एसोसिएशन की पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि नर्सों की एक दिन की वेतन कटौती रोकने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के साथ ही रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां की जाएंगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.