फोटो: सोशल मीडिया
देहरादून के मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार रात को एक होटल में बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाने से पहले ही शख्स ने दम तोड़ दिया था। उधर घटना की खबर सुनते ही होटल में मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों की मानें तो बुजुर्ग की उम्र 74 वर्ष थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर देहरादून भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग अपने परिवार के साथ शुक्रवार को मसूरी घूमने के लिये आये थे। वह एक होटल में रुके थे। यहां अचानक रात को बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग की मौत हार्टअटैक के कारण हुई है।
मसूरी पुलिस ने बताया कि बलदेव नंद लाल कालरा पुत्र स्वर्गीय नंदलाल कालरा निवासी कन्हैया कुटीर मुंबई वेस्ट 52 के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ होटल में रुके थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.