फोटो: सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च करते हुए किसान दिल्ली में घुसे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसान लाल किले में घुसे और लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहरा दिया।
किसानों के उपद्र पर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने कुछ ऐसा ट्वीट किया जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। बाद में यूथ कांग्रेस को अपने ट्वीट को डिलीट करना पड़ा। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “किसानों ने लाल किले को फतह कर किया, इंकलाब जिंदाबाद।”
यूथ कांग्रेस का इस ट्वीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। आरोप लगा कि कांग्रेस ने उपद्रव को समर्थन किया है। जबकि किसान संघों ने खुद इस उपद्रव का समर्थन नहीं किया और इसे खारिज कर दिया। हालांकि ट्वीट वायरल होते ही उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शनकाररियों ने हंगामा किया। आलम ये था कि पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़ दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.