उत्तराखंड: UJVNL में हुए करोड़ों के घपलों की जांच के आदेश, इन दो पूर्व एमडी का भी आ रहा नाम!

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने तीन पावर प्रोजेक्ट के तीन साल के मेंटेनेंस कार्यों में हुए खर्च की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश राज्य सरकार की ओर से दिए गए हैं। ये जांच अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान करेंगे। प्रशासन की ओर से अरुणेंद्र सिंह चौहान को एक महीने के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया है।

आपको बता दें, प्रशासन के आदेश के बाद साल 2016 से 2019 के बीच छिबरो, डाकपत्थर और खोदरी पावर प्रोजेक्ट में हुए मेंटेनेंस कार्यों में आए खर्च की जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इसके मेंटेनेंस कार्यों में 95.86 करोड़ का खर्च आया था। खबर ये भी है की शुरूआती जांच में दायरे में दो पूर्व प्रबंध निदेशक का नाम आ रहा है, पहला यूजेवीएनएल के पूर्व एमडी एसएन वर्मा और दूसरा पूर्व एमडी यूपीसीएल बीसीके मिश्रा।

बताया जा रहा है कि इतना ही नहीं इसके अलावा कई अन्य निदेशक ऑपरेशन, महाप्रबंधक और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। आरोप है कि छिबरो, डाकपत्थर, खोदरी पावर प्रोजेक्ट के मेंटेनेंस कार्यों के लिए सामान्य बाजार दर से कई गुना ज्यादा महंगा सामान खरीदा गया था। जिसमें बंच, केबल, वेंटिलेशन उपकरण, स्विच यार्ड ब्रेकर आदि शामिल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

17 hours ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

18 hours ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

3 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

4 days ago

This website uses cookies.