राज्य आंदोलनकारी को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद भी अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई!

पौड़ी गढ़वाल के सतपुली में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को चार युवकों ने जान से मारने की धमकी दी है। राज्य आंदोलनकारी महिपाल सिंह ग्राम रौतेला विकासखंड कालजीखाल ने इस बाबत थाना सतपुली में तहरीर दी, जबकि यह गांव पटवारी क्षेत्र में पड़ता है।

राज्य आंदोलनकारी महिपाल सिंह का कहना है कि वह अपने गांव में खेती-बाड़ी करते हैं और जहां खेती-बाड़ी करते हैं वहीं पर उन्होंने एक छोटा सा छप्पर बनाया हुआ है, रात को गांव के ही 4 युवक उस छपर में जाकर के नशा करते हैं और जब इन को कई बार रोका गया तो मुझे धमकाया गया।

राज्य आंदोलनकारी महिपाल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत

महिपाल सिंह ने आगे कहा कि 14 अगस्त को जब मैं गांव जा रहा था तो मुझे रास्ते मे जान से मारने की धमकी दी गई और मेरे साथ हाथापाई गई। जब मैंने पटवारी को फोन किया तो पटवारी का कहना था कि तुम पटवारी चौकी आ करके अपनी तहरीर लिखा दो जबकि पटवारी चौकी हमारे यहां से करीब 50 किलोमीटर पड़ता है, जहां जाना मेरे लिए संभव नहीं है।

वहीं इस संदर्भ में तहसीलदार पौड़ी से भी बात की गई जहां उन्होंने पटवारी से बात करने की बात कही। महिपाल सिंह का आरोप है कि थकहार कर थाना सतपुली जाकर 4 युवकों के खिलाफ तहतीर दी लेकिन राजस्व क्षेत्र होने के कारण पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। जब इस संदर्भ में प्रधान ग्रामसभा बड़खोलू रणवीर सिंह बिष्ट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक बालम सिंह भंडारी से बात की गई और उनके द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से एक एप्लीकेशन मंगाई गई है जिसके बाद उनके द्वारा आगे कार्यवाही की जाएगी।

(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत असवाल की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.