फोटो: सोशल मीडिया
हरिद्वार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
बालावाली मार्ग पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1 लाख रुपये से ज्यादा लूट लिए। वारादत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
खबरों के मुताबिक, भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सद्दाम हुसैन रायसी क्षेत्र से कलेक्शन कर लक्सर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान लक्सर तहसील मुख्यालय के तिराहे के पास तीनों बदमाशों ने उसे रोका और सिर पर तमंचा सटाकर 1 लाख से ज्यादा की नगदी लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने वारताद की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.