फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर शहर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक हरिपुर-त्यूणी मोटर मार्ग पर सेब से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद वो खाई में जा गिरा। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी के मारे जाने की खबर सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक हादसे में वाहन चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना कालसी एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि सेब से लदा ये पिकअप वाहन हिमाचल प्रदेश से सहारनपुर जा रहा था। जो अनियंत्रित होकर दमोग गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना बुधवार सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। जिसमें वाहन चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक अन्य को कई चोट नहीं आई।
बताया जा रहा है कि हादसे में जो तीन लोग घायल हुए हैं उनकी पहचान चालक धनवीर पुत्र कलासी राम निवासी शीला तहसील सिलाई जिला सिरमौर (हिमाचाल प्रदेश), सवार सहायक राहुल पुत्र अतर सिंह निवासी नया तहसील थाना सिलाई और दिनेश पुत्र कलिया राम निवासी कांडी सुंदर गढ़ी सिलाई हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.