उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के वर्चुअल लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड में 520.65 करोड़ रुपये के आठ प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया है।

इसमें नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ धाम में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी है। बदरीनाथ धाम में 18.23 करोड़ की लागत से पुल के पास 1 MLD और बदरीनाथ मंदिर के पास 10 KLD का प्लांट तैयार किया गया है। क्लीन गंगा मिशन के तहत तय वक्त से STP तैयार करने पर प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार समेत नमामि गंगे की पूरी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा को उद्गम स्थल से ही स्वच्छ एवं निर्मल रखने में मदद मिलेगी।

STP के लोकार्पण के बाद अब बदरीनाथ में सालों पुरानी सीवरेज की समस्या दूर हो गई है। गंगा नदी को उद्गम स्थलों से ही स्वच्छ बनाने के लिए नमामि गंगे के तहत बदरीनाथ में सीवरेज शोधन संयंत्र एसटीपी बनाकर सीवर नालों को टेप किया गया है। सीवरेज ट्रीटमेंट के बाद ही साफ पानी को नदी में छोड़ा जा रहा है। अकेले बदरीनाथ धाम में 28.23 करोड़ की लागत से दो STP बनाए गए हैं। इस मौके पर गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे की वजह से ही ये सब मुमकिन हो पाया है। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री का सौगात देने के लिए आभार जताया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.