उत्तरकाशी: थानाध्यक्ष हो तो ऐसा! चार्ज संभालने के 1 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ छापेमारी, नशे के सौदागरों में खलबली

उत्तराखंड में जहरीली शराब से जान जानें की खबरें अक्सर आती रहती हैं। आंकड़े बताते हैं कि यहां के युवा नशे की गिरफ्त में हैं।

प्रदेश में अक्सर ये भी आरोप लगते रहे हैं कि पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ माकूल कार्रवाई नहीं करती। इन आरोपों के बीच उत्तरकाशी में पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिससे जनता को उम्मीद जगी है कि अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं। उत्तरकाशी जिले के पुरोला थाना क्षेत्र में नए थानाध्यक्ष के चार्ज लेते ही पुलिस टीम एक्टिव नजर आई और ताबड़तोड़ छापेमारियां शुरू हो गई हैं। नए थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

आपको बता दें नए थानाध्यक्ष के तौर पर चार्ज लेने महज एक घंटे के अंदर ही प्रदीप तोमर ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की और अवैध रूप से बिक्री के लिए गोदाम में रखी शराब की 5 पेटियां जब्त कर ली। साथ ही मौके से शराब का सौदागर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। आपको बता दें, ये छापेमारी नगर पंचायत पुरोला के वार्ड-4 छाडा खड़ स्थित रावत बिस्तर भंडार में रविवार रात 9 बजे की गई। जहां दुकान का शटर काटकर 5 पेटी अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके अलावा दिनेश रावत नाम के एक शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बता दें कि, रविवार देर रात आठ बजे पुलिस अधीक्षक ने नये थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर की नियुक्ति की। इसके एक घंटे बाद पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। न्यूज नुक्कड़ से बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करना है। इसी क्रम में हमने टीम गठित की और सूचना के आधार पर छापा मारा गया। प्रदीप तोमर ने बताया कि छापेमारी की जानकारी जिलाधिकारी को भी दे दी गई थी, जिलाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान गोदाम (जहां छापा मारा गया) के मेन गेट को कटर से काटा गया। इसके बाद मौके से 5 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। प्रदीप तोमर का कहना है ये अवैध कारोबार कब से चल रहा था इसकी जांच जारी है।

वहीं, जब थानाध्यक्ष पुरोला से न्यूज़ नुक्कड़ ने ये पूछा कि कानून व्यवस्था को लेकर आगे क्या चुनौती देखते हैं? इसके जवाब में प्रदीप तोमर ने कहा कि कानून व्यवस्था काफी बेहतर है और लगातार इसे और बेहतर बनाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में लोगों से जुड़ी कई छोटी छोटी परेशानी अभी भी बनी हुई है। क्षेत्र में जिसे लेकर बैठक भी की जाएगी। जिसमें इसी तरह के कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.