फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के श्रीनगर में बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक जीवीके बैराज के पास एनएच-58 पर फरासु की तरफ से आ रही एक सूमो ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार 20 गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में कार सवार पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को निजी वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दरअसल, श्रीनगर कोतवाली में तैनात जवान वीरेंद्र कुमार की ड्यूटी श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के बैराज में लगी हुई थी। वो पास के एक होटल में अपनी कार से नाश्ता करने जा रहे थे। इसी दौरान वीरेंद्र अपनी कार को बैक कर वापस जा रहा था।
इस दौरान फरासु की तरफ से आ रही सूमो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। जिससे वो कार से छिटक गया और उसकी जान बच गयी। कार 20 मीटर नीचे गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.